फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत बृहस्पतिवार को महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के लिए जागरुक किया गया। महिला बीट अधिकारियों ने ग्राम चौपाल में उपस्थित महिलाओं को सुरक्षा की जानकारी दी। उनके बीच में शासन की योजनाओं एवं सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित किए गए।
विज्ञापन

जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
कोतवाली पुलिस ने मेंहदावल बाईपास व गोला बाजार, धनघटा थाना पुलिस ने क्षेत्र के महुली खास, महुली थाना क्षेत्र के चकिया व दूलमपुर, मेंहदावल थाना क्षेत्र के टड़वरिया व बाराखाल, बखिरा पुलिस ने तुरहा टोला, महिला थाना ने सरौली गांव में महिलाओं, बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित पंपलेट प्रदान कर जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से कहा कि वह निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें