फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Thu, 05 Feb 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद के विभिन्न स्थानों पर बुधवार को महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। महिला बीट अधिकारियों ने ग्राम चौपाल का आयोजन कर सुरक्षा की जानकारी दी। शासन की योजनाओं व महिला के सुरक्षा से संबंधित पंफलेट वितरित किया गया।
विज्ञापन


सभी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए जागरूक किया।
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने खलीलाबाद शहर के शुगर मिल तिराहा, महिला थाना ने खलीलाबाद शहर के एचआरपीजी कॉलेज व रेलवे स्टेशन, धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम परसादपुर व नन्हीहा, मेंहदावल थाना क्षेत्र के सुअरहा, उत्तर पट्टी व प्रेमलता महाविद्यालय, महुली थाना के ग्राम हरपुर, बखिरा थाना के प्राथमिक विद्यालय नारायनपुर, बेलहरकला थाना के अमरडोभा, धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के अतरी नानकार, पुनया व भुलकी गांव में महिलाओं, बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित पंफलेट प्रदान कर जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से कहा कि वह निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें