फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Fri, 23 Jan 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद के विभिन्न स्थानों पर बृहस्पतिवार को ग्राम चौपाल आयोजित की गई। महिला बीट अधिकारियों ने महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही सरकारी योजनाओं व महिला के सुरक्षा से संबंधित पंफलेट बांटे गए।
विज्ञापन


हर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी। महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी दी गई। उन्हें इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए जागरूक किया।
कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के केएसएन पब्लिक स्कूल खलीलाबाद, महिला थाना ने शुगर मिल तिरहा, समय माता मंदिर तिराहा व जूनियर हाई स्कूल, थाना दुधारा के परसा कला, परसा शेख व ऊचहरा, धनघटा थाना के ठकुराड़ाडी व लहुरेगांव, मेंहदावल थाना के कौठाठोर, तुलसीपुर व नौदरी, बखिरा थाना के कस्बा बखिरा स्थित तुरहा टोला, बेलहरकला थाना क्षेत्र के बनियाखोर और धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवाईचपार गांव में महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित पंफलेट देकर जागरूक किया गया। महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से कहा कि वह निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएंं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें