फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खेत में खड़ी फसल के दुश्मन बने छुट्टा पशु

Fri, 23 Jan 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सांथा क्षेत्र में पशुओं को नुकसान पहुंचाते पशु-संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
सांथा। छुट्टा पशु खेतों में खड़ी हरी-भरी फसल के दुश्मन बन गए हैं। किसानों को पूरी रात जागकर फसलों की रखवाली करनी पड़ रही हैं। खासतौर से सड़कों से सटे खेतों में झुंड में पहुंचकर छुट्टा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों ने खंड विकास अधिकारी से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मुड़िलाकला, बनेथू, परसवनिया, कोइलभार, गोबडौरी, रमवापुर सरकारी, पसनारा आदि क्षेत्रों में छुट्टा पशुओं से किसान परेशान है। बड़ी संख्या में छुट्टा पशु किसानों के साथ ही राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। किसान राजकरन, इंग्लेश, जय प्रकाश आदि ने बताया कि मवेशी रात में खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद कर देते हैं। इन पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मवेशियों के घुस आने से उनकी पूरी फसल बर्बाद हो रही है।
सड़कों पर मवेशियों के घूमने से राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर कोहरे के कारण मवेशी दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे का डर बना रहता है। एक ओर जहां सरकार छुट्टा पशु गोवंश के संरक्षण के लिए गो आश्रय स्थलों पर बेहतर सुविधाएं मुहैया करा रही है, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण ये जानवर सड़कों पर भटक रहे हैं। इस मामले में खंड विकास अधिकारी विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि जल्द ही इन मवेशियों को पकड़वाकर गोशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें