फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mon, 19 Jan 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में सोमवार को महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। महिला बीट अधिकारियों ने ग्राम चौपाल का आयोजन कर उन्हें सुरक्षा की जानकारी दी। महिलाओं को निडर होकर अपनी बात रखने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जागरूक किया। सुरक्षा व महिलाओं से संबंधित योजनाओं का पंफलेट भी वितरित किया।
विज्ञापन

सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के बारे में बताया। महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल के उपयोग के लिए जागरूक किया।
कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बरदहिया बाजार, माली टोला, दुधारा थाना क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय दुधारा, महिला थाना ने बडगो, बघौली, जिला अस्पताल व मेंहदावल बाईपास, धनघटा थाना के ग्राम चकिया धुसवा व दुर्लमपुर, महुली थाना के ग्राम मधरजा, मेंहदावल थाना के जमोहरा, पंडितपुरवा, कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मेंहदावल, बखिरा थाना के बेणीमाधव इंटर कॉलेज बखिरा, कस्बा बखिरा व लेडुआ महुआ, बेलहरकला थाना क्षेत्र के ग्राम भगौसा और धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के कस्बा धर्मसिंहवा में महिलाओं, बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित पंफलेट देकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें