फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल के एसएनसीयू में महिला का हंगामा

Mon, 13 May 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
9 मई को 13 माह के मासूम की तबीयत खराब होने पर उपचार के लिए आई थी
विज्ञापन

- डाॅक्टरों ने भर्ती किया था
- स्वास्थ्यकर्मियों पर बच्चे को वार्ड से बाहर करने का लगाया आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के एसएनसीयू में शनिवार की देर रात एक महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। महिला ने चिकित्सकाें पर वार्ड में भर्ती बच्चे को बाहर करने का आरोप लगाया है।
धनघटा क्षेत्र के प्रजापतिपुर गांव निवासी शशिकला का आरोप है कि वह 13 माह के बेटे अर्चित की तबीयत खराब होने पर नौ मई को जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आई। वहां पर तैनात चिकित्सक ने बच्चे को वार्ड में भर्ती कर लिया। जिस पर वहां उसका उपचार होने लगा। आरोप है कि शनिवार की रात एक चिकित्सक आए और कहने लगे कि बच्चे का लेकर किसी दूसरे वार्ड में जाने की बात कही। जिस पर शशिकला ने आपत्ति की तो डॉक्टर डांटने लगे। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमएस डॉ. भवनाथ पांडेय ने बताया कि बच्चे की तबीयत में सुधार था। इस वजह से पीकू वार्ड में भर्ती करने के लिए चिकित्सक ने कहा तो महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। एसएनसीयू 10 बेड का है और अन्य बच्चे आ गए थे। जिसकी वजह से उसे पीकू वार्ड में भेजा जा रहा था, लेकिन महिला नहीं मानी। चिकित्सकों के साथ दुर्व्यहार करने लगी। इसके बाद महिला वहां से चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें