फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महुली में महिला की हत्या की पुष्टि, पति की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के जिगिना गांव निवासी सुमित्रा (30) की मौत गला दबाने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। इसके बाद से पुलिस ने हत्या के एंगल पर जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों के मुताबिक चार दिन पहले सुमित्रा का पति श्रीपति बेलदार घर में बाहर से ताला बंद कर बच्चों को लेकर कहीं चला गया। कमरे से दुर्गंध उठने के बाद ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद पुलिस पति की तलाश में जुट गई है। इसकी पुष्टि एसओ महुली दुर्गेश कुमार पांडेय ने की। उन्होंने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
जिगिना गांव निवासी श्रीपति बेलदार के घर से दुर्गंध उठने के बाद ग्राम प्रधान ब्रह्म सिंह ने मोलनापुर चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस जब ग्रामीणों की उपस्थिति में ताला तोड़कर घर के अंदर पहुंची तो देखा कि बेड पर महिला का शव पड़ा था, उससे दुर्गंध उठ रही थी।
शव कई दिन पुराना लग रहा था। पुलिस जांच में पाया गया कि पति-पत्नी के बीच झगड़े होते थे। श्रीपति बेलदार शराबी किस्म का व्यक्ति है। दोनों की 10-12 साल पहले शादी हुई थी।
घटना की सूचना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाकर मौके से साक्ष्य संकलन कराए। इधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस टीम सक्रिय हो गई। पुलिस और ग्रामीणों का शक सुमित्रा के पति श्रीपाति बेलदार पर गहरा गया है। पुलिस उसकी टोह लेने में जुट गई है।
पहले से ही दंपती के रिश्ते में चल रही थी खटास : ग्रामीणों की मानें तो दंपती के रिश्ते में काफी पहले से ही खटास चल रही थी। मामला महिला थाने तक भी पहुंचा था। जहां साथ-साथ कार्यक्रम के तहत पुलिस टीम ने समझा-बुझाकर साथ रहने के लिए दोनों को राजी कराया था।
विज्ञापन

लोगों की बातों पर भरोसा किया जाए तो पति को पत्नी पर शक था कि वह किसी अन्य से मोबाइल पर बातचीत करती थी। इसकी वजह से वह बाहर भी पत्नी और बच्चों को अपने साथ रखता था। आशंका जताई जा रही है कि इसी के वजह से दोनों के बीच विवाद हुआ और इस तरह की घटना सामने आई, फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही सत्यता का से पर्दा उठ सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें