संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के लेडुआ चुरेब गांव में जमीन के विवाद में महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पटीदार अब्दुल कलाम और अब्दुल सलाम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार लेडुआ चुरेब निवासी वसीमुन्निशा (55) पत्नी मोहम्मद वकील ने तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने जमीन पर खेती का कार्य करने गई थीं। आरोप है कि अरोपी पटीदार अब्दुल कलाम और अब्दुल सलाम वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश में गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घायल महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी खलीलाबाद भेजा गया है।