- बेलहर क्षेत्र के मंझरिया पठान के बूथ संख्या 234 पर मतदान के लिए गई थी
- दाह संस्कार के लिए परिजन शव लेकर चले गए
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के मंझरिया पठान बूथ संख्या 234 पर मतदान करने गई बुजुर्ग महिला चक्कर आने से बूथ पर अचानक गिरकर बेहोश हो गई। परिजन उसे सीएचसी मेंहदावल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
शनिवार की दोपहर 12 बजे मतदान चल रहा था। इसी बीच बेलहर के मंझरिया पठान के केवटलिया टोला निवासी जलधारी (55 वर्ष) पत्नी बसंत मतदान करने के लिए मंझरिया पठान के बूथ संख्या 234 पर परिजनों के साथ गई थी। अभी बूथ के गेट पर पहुंची थी कि अचानक उन्हें चक्कर आने लगा। जिसके बाद गिरकर बेहोश हो गई। बूथ पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी मेंहदावल पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन उसके बाद शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए चले गए। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि एक महिला की मौत की सूचना मिली है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।