धनघटा। क्षेत्र के मुड़ाडीहा गांव में पारिवारिक कलह में आत्महत्या का प्रयास करने वाली 27 वर्षीय महिला की शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
ग्राम मुड़ाडीहा निवासी आत्मा की पत्नी छाया (27) का बृहस्पतिवा की शाम किसी बात पर पति से विवाद हो गया। इसके बाद पति नाराज होकर बाहर चला गया। इस बीच पत्नी छाया ने छत के कुंडे से गले में फंदा लगाकर लटक गई। इस बीच घर लौटे पति दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंचा और छाया को नीचे उतारा। उसे सीएचसी हैंसर ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में कुछ देर इलाज करने के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को महिला की मौत हो गई। धनघटा पुलिस ने घर पहुंचने पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर रामेश्वर यादव ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।