खलीलाबाद। कोतवाली क्षेत्र के चांदीडीहा गांव निवासी किरन पत्नी सतेन्द्र ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही तीन लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया कि 17 मई की रात करीब आठ बजे उसके जेठ सिकंदर उनके बच्चों से गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर सिकंदर, उनकी पत्नी तथा पुत्र ने मिलकर उन्हें गालियां दीं और हाथ व डंडे से मारपीट की। घटना में किरन को चोटें आई हैं। पीड़िता ने पुलिस से मेडिकल परीक्षण कराने तथा आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। संवाद