फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छत से गिरकर महिला घायल, हालत गंभीर

Fri, 06 Dec 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महुली क्षेत्र के तरयापार पश्चिम गांव का मामला
विज्ञापन

धनघटा। महुली क्षेत्र के तरयापार पश्चिम पुरवा गांव में शुक्रवार को महिला छत से नीचे गिर गई। इलाज के लिए उसे सीएचसी नाथनगर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होता देखकर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के तरयापार गांव निवासिनी अनीता देवी (32) पत्नी राजकुमार उर्फ कोइल गोंड शुक्रवार को गृहस्थी कार्य निपटाकर छत पर गई। धूप में रजाई फैला रही थी। इसी दौरान संतुलन खोकर वह छत से नीचे गिर गई। तेज आवाज सुनकर परिजन पहुंचे। उसे बेहोशी की हालत में सीएचसी नाथनगर लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार अनीता बेहोश है। घंटों बाद भी होश में नहीं आई है। डॉक्टर भी स्थिति के बारे में अभी कुछ सही जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें