फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फायरिंग की फर्जी सूचना पर हलकान रही पुलिस

Fri, 06 Dec 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के उनखास गांव में बृहस्पतिवार देर शाम पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस टीम उनखास गांव पहुंचकर घटना की जांच की तो पाया गया कि फायरिंग की सूचना फर्जी है। पुलिस ने सूचना देने वाले आरोपी सुधाकर सिंह राणा को हिरासत में लेकर कोतवाली आई और शांतिभंग की आशंका में चालान किया।
विज्ञापन

कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम को उनखास गांव निवासी सुधाकर सिंह राणा ने कुछ लोगों के द्वारा घर पर आकर फायरिंग करने की जानकारी दी। जानकारी होने के बाद मामले की जांच में शिकायत फर्जी पाया गया। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ नियमानुसार करवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें