फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला ने जेठ के खिलाफ दर्ज कराया केस

Thu, 06 Jun 2024 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने अपने जेठ पर छेड़खानी करने और विरोध करने पर गाली व धमकी देते हुए मारने पीटने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

महिला ने महुली थाने में दिए तहरीर में लिखा है कि आठ दिन पूर्व गत बृहस्पतिवार को शाम चार बजे उनके जेठ उनके साथ छेड़खानी करने लगे। छेड़खानी का विरोध करने पर उनके जेठ आग बबूला होकर गाली देते हुए मारने पीटने लगे। शोर सुनकर लोग पहुंच गए। तब उनके जेठ धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने महिला की तहरीर पर जेठ के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओ में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें