फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिहार के ठेकेदार से मारपीट के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Thu, 06 Jun 2024 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के सियरासांथा के पास तीन दिन पूर्व बिहार के ठेकेदार से मारपीटकर मोबाइल पर्स छीनने के मामले में आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस मामले में केस दर्जकर आरोपी की तलाश में जुट गई है। हालांकि पुलिस के दखल पर गायब मोबाइल व पर्स पीड़ित को वापस मिल गया है।
विज्ञापन

पीड़ित पालन कुमार पुत्र कमलेश्वर सिंह निवासी नरायनपुर घाट पश्चिमी चंपारण बिहार के अनुसार उसके साथ पूर्व में काम कर रहे लोग उसे देर रात को खाने पर सियरासांथा में बुलाए थे। जहां पर आरोपी उसके साथ मारपीट करते हुए उसका मोबाइल, पर्स व एटीएम आदि छीन लिया था। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस रात के समय की मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन शुरु की।
अगले दिन पुलिस ने मामले में घटना में शामिल आरोपी अभिनाश, वैभव, आलोक एवं छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर घटना की जांच शुरू की। पुलिस के बढ़ते दबाव को देखकर आरोपी पुलिस के माध्यम से ही मारपीटकर छीने गए मोबाइल और पर्स व एटीएम को वापस कराने में कामयाबी हासिल कर लिया। इधर, पीड़ित ठेकेदार की मानें तो आरोपी उसे लगातार धमकी दे रहे हैं। उसके घर पर भी फोन करके परिजनों को धमकाया जा रहा है। फर्जी मुकदमे में फंसाने की भी धमकी आरोपी ने दी है। सीओ ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें