फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के सोनडीहा गांव निवासी संजू (28) पत्नी स्वामीनाथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार महिला ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही धनघटा पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने इस तरह की घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें