फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फाॅर्मर रजिस्ट्री की खराब प्रगति पर अपर मुख्य सचिव ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अपर मुख्य सचिव द्वारा फार्मर रजिस्ट्री अभियान में सर्वाधिक पिछड़े हुए 25 जिलों की समीक्षा की गई। इसमें संतकबीरनगर भी शामिल है। उन्होंने बताया कि जनपद में 13 अप्रैल तक 54398 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री कराया जाना शेष है।
अपर मुख्य सचिव द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि अप्रैल तक जनपद के सभी किसानों का फार्मर रजिस्ट्री कराते हुए उन्हें किसान पहचान पत्र उपलब्ध करा लिया जाए। किसी भी दिशा में किसान छूटे ना रह जाएं। शासन द्वारा किसानों को उर्वरक बीज कीटनाशक कृषि यंत्र क्रय हेतु एवं गेहूं बिक्री हेतु फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दिया गया है। जनपद में इस कार्य के लिए क्षेत्र में लेखपाल, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, ग्राम सचिव, राजस्व निरीक्षक द्वारा कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा सभी कोटेदार एवं जन सुविधा केंद्र संचालक को अभियान में शामिल रहकर किसानों का फार्मर रजिस्ट्री करा जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान पाया गया है कि अभी भी कुल 200 ग्रामों में 100 से अधिक किसानों का फार्मर रजिस्ट्री कराया जाना शेष है, इसी प्रकार 350 ग्रामों में 50 से अधिक किसानों का फार्मर रजिस्ट्री कराया जाना शेष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें