फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिला कारागार में महिला बंदीगृह का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डाॅ. बबीता सिंह चौहान ने बुधवार को जिला कारागार में महिला बंदीगृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कारागार में महिला बंदियों से बातचीत करके उनकी सुविधाओं को सुनिश्चित बनाए रखने और किसी भी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला कारागार के अधिकारियाें- कर्मचारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि जिला कारागार में कुल 20 महिलाएं निरुद्ध हैं। उन्होंने उनका कुशलक्षेम पूछा। किसी ने कोई समस्या नहीं बताई। सभी ने बताया उनके मामलों की पैरवी करने के लिए वकील हैं। इस अवसर पर उन्होंने महिला बैरक परिसर में आम के पौधे रोपित कर अधिक से अधिक पौधरोपण करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला कारागार अधीक्षक कुलदीप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें