संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे भुवरिया के पास सोमवार को दो बाइक की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना के बाद नवीन मंडी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मंडी चौकी प्रभारी संजय यादव ने बताया कि हादसे में घायल महिला की पहचान विद्यावती पत्नी ओमप्रकाश उम्र 60 वर्ष निवासी गोड़ही थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई।
उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।