फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छत से गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली थाना क्षेत्र के मानपुर का मामला
विज्ञापन

महुली। थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर में शुक्रवार की रात एक महिला छत पर टहल रही थी। इसी बीच महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। छत से गिरने की जानकारी होने पर परिजन उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात में मानपुर निवासी प्रभावती देवी (50) पत्नी राम नयन छत पर टहल रही थीं। परिजनों के अनुसार इस दौरान बिजली ठप थी। गर्मी से बेहाल प्रभावती देवी का छत पर टहलने के दौरान संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गईं। परिवार के सदस्य उन्हें उपचार के लिए निकट के अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्रभावती देवी की मौत होने की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें