फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रगणक हर दिन 10 घरों तक पहुंचकर डाटा फीड करें

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। जनगणना के तहत चल रहे हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) कार्य की शुरुआत होने के दूसरे दिन ही शनिवार को प्रगति की चार्ज अधिकारी तहसीलदार अल्पिका वर्मा ने व्यापक रूप से समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक प्रगणक को हर दिन कम से कम 10 घरों तक पहुंचने का आह्वान करते हुए आवश्यक सूचनाएं एकत्र करते एचएलओ एप पर डाटा फीड करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तहसील क्षेत्र में नगर और ग्रामीण इलाकों में कुल लगभग एक हजार की संख्या में पर्यवेक्षकों व प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर आवश्यक सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं। इस कार्य को 20 जून में पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि जनगणना केवल एक प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने तहसील क्षेत्र में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की दैनिक प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पर्यवेक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में जनगणना कार्य की नियमित समीक्षा और निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। जहां भी लापरवाही पाई जाए, वहां तत्काल नियमानुसार समस्या समाधान करने की बात कही। एसडीएम अरुण कुमार ने कहा कि जनगणना कार्य में थोड़ा सा भी लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने तहसील वासियों से राष्ट्रीय अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए प्रगणकों को सही व पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने को कहा, जिससे जनगणना के आंकड़े सटीक और उपयोगी बन सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें