फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Tue, 06 Feb 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग पर महिला की मौत के बाद लगी भीड़
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग पर मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया।
विज्ञापन

खलीलाबाद मगहर के मध्य दुर्घटना की सूचना पर आरपीएफ के एएसआई मजहरूल हक अंसारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आरपीएफ चौकी प्रभारी एसके शर्मा ने बताया कि महिला के बारे में पूछताछ की तो भीड़ से हेमंत कुमार पुत्र सदानंद गौतम निवासी शहरी थाना सहजनवां जिला गोरखपुर ने मृतका की पहचान अपनी बहन नेहा पत्नी भूपेंद्र प्रसाद उम्र 24 वर्ष निवासी मईला थाना सहजनवां जिला गोरखपुर के रूप में की।
महिला सिपाही ने मृतका की जामा तलाशी ली तो उसके पास से कोई रेल टिकट या यात्रा संबंधित कोई प्राधिकार पत्र नहीं मिला। जिसके बाद शव को कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें