फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, आठ पर केस

Tue, 06 Feb 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र स्थित सालेहपुर गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दोनों पक्ष की शिकायत पर मामले में आठ आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसओ पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि सालेहपुर गांव निवासी महताब आलम ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि सोमवार को बच्चों के विवाद को लेकर गांव के करामुद्दीन, तराबुद्दीन, सहाबुद्दीन और सेहरून्निशा दरवाजे पर आकर मां बहन की भद्दी-भद्दी गाली देना शुरू कर दिए। गाली देने से मना करने पर बेटी सहजादी खातून व सना खातून, भांजा अरमान, सहनाज खातून व पत्नी नसीबुन्निशा को मारापीटा। घटना में सभी को काफी चोटें आई।
वहीं, दूसरे पक्ष की सेहरून्निशा ने अपने शिकायत में बताया कि बच्चों के विवाद को लेकर विपक्षी महताब का भांजा, आफताब, नसीबुन्निशा और सहजादी उसके दरवाजे पर आकर भद्दी-भद्दी गाली देने लगे। गाली देने से मना करने पर मुक्का व डंडा से मारने-पीटने लगे। घटना को देखकर बचाव में आई बहू सामिना खातून व बेटी सादिया खातून को भी मारापीटा। घटना में तीनों को काफी चोटें आई। शोर शराबा सुनकर तमाम लोगों ने आकर बीच-बचाव किया। इसके बाद विपक्षी जानमाल की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन

एसओ पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पक्ष की शिकायत पर मामले में केस दर्ज किया गया है। मारपीट की घटना में दोनों पक्ष के घायलों को पुलिस टीम की निगरानी में मेडिकल परीक्षण एवं दवा उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें