धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम मुखलिसपुर में रविवार भोर में घर से शौच के लिए जा रही महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर कस्बे की निवासी ज्ञानमती (58) पत्नी राम लोचन गोंड रविवार की भोर में घर से शौच के लिए निकली। घर से कुछ दूर जैसे ही मुख्य पिच सड़क पर पहुंचीं, इसी दौरान अज्ञात वाहन चालक ने जोरदार टक्कर दी। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोग लहूलुहान ज्ञानमती को उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर ले गए, वहां से उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। जहा चिकित्सकों ने ज्ञानमती को मृत घोषित कर दिया। संवाद