फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई के लिए भटक रही महिला

Tue, 29 Dec 2015 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र के बरपरवा गांव निवासी एक महिला तीन माह से एसबीआई की शाखा हैंसर बाजार का चक्कर लगाने को विवश है। महिला का आरोप है कि नवंबर माह में उसने सात हजार रुपये निकालने के लिए फॉर्म भरा और उसके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिया गया। इसकी शिकायत बैंक के मैनेजर समेत उच्च अधिकारियों से कर चुकी, लेकिन कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई।
विज्ञापन



पीड़ित सुमित्रा देवी का आरोप है कि उसका खाता भारतीय स्टेट बैंक के शाखा हैंसर बाजार में है। उसने 21 सितंबर को अपने खाते से सात हजार रुपये निकालने के लिए फॉर्म भरा और उस दिन कैशियर ने उसे सात हजार ही दिया। जिसे लेकर वह घर चली आई। पीड़ित का कहना है कि दो दिन बाद जब बैंक में रुपये निकालने के लिए गई तो पता चला कि उस दिन वह 50 हजार रुपये निकाली है।

 जिसे सुनते उसके पांव तले से जमीन खिसक गए। इसकी शिकायत उसने तत्काल बैंक मैनेजर से की जो जांच करने की बात करते हुए मामले को टालते जा रहे हैं।  इस संबंध में शाखा प्रबंधक अरुण कुमार गुप्ता का कहना है कि महिला झूठ बोल रही है। उसने जितने का बिड्राल भरा था उतना उसको भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें