फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वरक दुकानों पर छापा, दो के लाइसेंस निलंबित

Tue, 29 Dec 2015 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को उचित रेट पर उर्वरक मिले, इसके लिए जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र वर्मा के नेतृत्व में टीम ने सेमरियावां विकास खंड क्षेत्र में उर्वरक की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान जहां बूधा में एक उर्वरक की दुकान पर पोटाश का नमूना लिया वहीं भगौसा में डीसीएफ के दो दुकानें बंद मिली। दोनों दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन



जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि भगौसा में टीम पहुुंची तो प्रोपराइटर हरिशंकर और मनोज कुमार अपनी दुकानें बंद कर कहीं चले गए थे। आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ देर पहले दुकानें खुली थीं। इसे संज्ञान में लेकर दोनों दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बूधा में संतोष उर्वरक विक्रेता के दुकान से पोटाश का नमूना लिया गया। जबकि कुल 12 दुकानों पर यूरिया के रेट चेक किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें