फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टिन शेड लगाने में महिला से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के राजेडीहा गांव में टिन शेड लगाने को लेकर विवाद हो गया। महिला शीला पत्नी रामलखन ने गांव के दो लोगों पर जातिसूचक गालियां देने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शीला के अनुसार जमीन उनके नाम रजिस्टर्ड है और दाखिल-खारिज भी हो चुका है। वह जमीन पर खेती करती हैं। हाल ही में आए चक्रवात के दौरान उनका टिन शेड उखड़कर दूसरी जगह गिर गया था। 26 सितंबर को वह खेत में दोबारा टिन शेड लगाने लगीं।
आरोप है कि इसी दौरान अली हुसैन और याद अली मौके पर पहुंच गए। दोनों ने जातिसूचक गालियां देते हुए टिन शेड लगाने का विरोध किया और मारपीट की। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे तो आरोपी भाग गए। पीड़िता ने 17 अक्तूबर को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें