फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बैग चोरी के आरोप में महिला गिरफ्तार

Mon, 10 Nov 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
दुधारा थानाक्षेत्र में पकड़ी गयी दुकान में चोरी करने वाली महिला । स्रोत - पुलिस
विज्ञापन
लोहरौली(बस्ती)। दुधारा थाने की पुलिस ने दुकान में सामान की खरीदारी करने गई महिला का बैग चोरी करने की आरोपी महिला को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। वह महिला बस्ती जिले की रहने वाली है। उसके पास से घड़ी, चश्मा, पर्स और 2900 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने उसे न्यायालय भेजा, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दुधारा अरविंद शर्मा ने बताया कि दुधारा थाने में कटया निवासी जगदीश ने केस दर्ज कराया था कि उनकी पत्नी 29 अक्टूबर को सेमरियांवा स्थित एक बैंक में शादी के सामान की खरीदारी के लिए पैसा निकालने गई थीं। वह एक गिफ्ट कार्नर की दुकान में खरीदारी कर रही थीं, उसी दौरान किसी ने उनका बैग चुरा लिया। बैग में 10 हजार रुपये तथा अन्य सामान थे। उन सामान को किसी ने चुरा लिया।
इस मामले में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में महिला आरक्षी आरती सिंह तथा प्रतीक्षा यादव के साथ मिलकर दबिश दी तथा बस्ती जनपद के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर चौक निवासी महिला सितारा खातून को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक अदद पर्स, तीन अदद घड़ी, एक अदद चश्मा और 2900 रुपये नकद बरामद किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि चोरी से पहले मुकदमा वादी की पत्नी बैंक से पैसा निकालने के लिए गई थी। उसका पीछा करते हुए वह मार्केट तक आई और दुकान में मौका पाकर चोरी कर ली थी । उन्होंने बताया कि महिला को गिरफ्तार करके न्यायालय रवाना कर दिया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें