फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हनी ट्रैप में फंसाकर युवकों से वसूली करने वाली गिरफ्तार

Fri, 10 Oct 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने जिले में सक्रिय हनी ट्रैप रैकेट का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह युवकों को फंसाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाती थी और फिर उसी के दम पर भारी रकम वसूलती थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला की पहचान लवी सिंह उर्फ लवली सिंह उर्फ सुषमा सिंह निवासी कटाई खलीलाबाद संतकबीरनगर हाल मुकाम मुंडेरवा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ कप्तानगंज क्षेत्र के मरवटिया तिवारी निवासी वीना त्रिपाठी पत्नी आशीष त्रिपाठी ने गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
शिकायत के मुताबिक, महिला ने खुद को अविवाहित और परेशान बताकर उसके पति से सहानुभूति हासिल की और एक दिन नशीला पदार्थ देकर आपत्तिजनक वीडियो बना ली। बाद में उसी वीडियो के सहारे करीब 10 लाख रुपये वसूले और 50 लाख रुपयेे की और मांग की। रकम न मिलने पर लवी सिंह ने उसके परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद मामला एसपी तक पहुंचा।
विज्ञापन

जांच में खुलासा हुआ कि लवी सिंह एक संगठित हनी ट्रैप गिरोह चलाती थी, जिसमें उसके परिवार के लोग भी शामिल थे। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल, बैंक लेनदेन के कागजात और कुछ वीडियो क्लिप बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें