संतकबीरनगर। जिले के बेलहरकला थाना क्षेत्र से एक विधवा ने दबंगों संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, बेलहर कला गणेश चौराहा वार्ड नंबर 10 निवासी प्रीति ने आरोप लगाया है कि उसके पति का निधन सात फरवरी को हो गया था। इसके बाद राजस्व अभिलेखों में वरासत की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। पीड़िता का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग दबंग प्रवृत्ति के हैं और उस पर लगातार दबाव बना रहे हैं। महिला का कहना है कि आरोपी उसके पति के मोबाइल, पैसे, मोटरसाइकिल और टीवी अपने कब्जे में लिए हुए हैं और मांगने पर वापस नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसे गन्ना और सरसों की फसल में भी हिस्सा नहीं दिया गया। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने 7 अप्रैल की शाम उसे गाली देते हुए जान-माल की धमकी दी। महिला का यह भी कहना है कि उसे घर से भगाने की कोशिश की जा रही है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में बेलहरकला थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।