फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीसीटीवी में कैद हुए भेड़िए जैसे जानवर, दहशत में ग्रामीण

Tue, 18 Mar 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नघटा क्षेत्र में दो भेड़िए जैसा दिखा जानवर।
विज्ञापन
धनघटा। धनघटा कस्बे में स्थित एक गैस सर्विस के सीसीटीवी कैमरे में भेड़िए जैसे दिखने वाले दो जानवर कैद हुए हैं। इनका वीडियो क्षेत्र में वायरल हो रहा है। इसको लेकर धनघटा क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।
विज्ञापन

वन विभाग के कर्मचारी उसे सियार बता रहे हैं। जबकि दोनों जानवरों के हावभाव को देखकर ग्रामीण भेड़िया होने का अंदाजा लगा रहे हैं। हालांकि जानवरों ने अब तक किसी पर हमला नहीं किया है।
दो नदियों सरयू और कुआनो के बीच स्थित धनघटा क्षेत्र में मंगलवार को वायरल वीडियो इसमें दो भेड़िए जैसा जानवर टहलते देखे जा रहे हैं (अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है)। यह वीडियो क्षेत्र के विभिन्न लोगों के मोबाइल के साथ ही साथ अन्य सोशल मीडिया ग्रुप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

इस वीडियो के वायरल होने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लगभग आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों में भेड़िया खौफ बन गया। धनघटा चौराहे से 500 मीटर दूर शनिचरा बाजार रोड पर स्थित एक गैस एजेंसी के सीसीटीवी में कैद हुए भेड़िया जैसे जानवर का वीडियो क्षेत्रवासियों में चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज का यह दृश्य 16 मार्च लगभग साढ़े ग्यारह बजे रात की बताया जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें