फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Tue, 18 Mar 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
रिंका चौधरी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
बेलहर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के पचमहना गांव में सोमवार की रात में एक किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना था कि किशोरी का मानसिक हालत ठीक नहीं था और उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

पिपरा प्रथम ग्राम पंचायत के टोला पचमहना में राम गनेश चौधरी की पुत्री रिंका (14) सोमवार की रात भोजन करके सोने चली गई। रात में बारह बजे के करीब उसकी माता मीना को प्यास लगी तो पानी देने के लिए बुलाया। कई बार आवाज देने के बाद न आने पर उठकर दरवाजा खटखटाने लगीं। शोर सुनकर रिंका का भाई चौधरी भी आ गया। उसने दरवाजे को तेज से धक्का दिया तो खुल गया। अंदर कमरे में रिंका का शव फंदे से लटका हुआ था।
मां का रो- रोकर बुरा हाल : उसकी मां मीना चौधरी का रो-रोकर बुरा हाल है। मीना ने बताया कि उसकी कुल पांच संतानें हैं। इनमें दो भाई तथा तीन बहने हैं। इनमें यह तीसरे नंबर पर थी। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें