फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बुजुर्ग को झांसे में लेकर खाते से 75 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के यूनियन बैंक एटीएम में पिन जनरेट करने आए एक व्यक्ति को चार युवकों ने झांसे में लेकर उनका पिन बदल लिया। इसके बाद आरोपियों ने बैंक खाते से 75,000 रुपये निकाल लिए। मामले में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र स्थित नगरा बौड़िहार गांव निवासी ब्रह्मदेव शुक्ल ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उनका बस्ती यूनियन बैंक में खाता है। उम्र 75 वर्ष और खराब स्वास्थ्य की वजह से उनके कहने पर बड़ा बेटा अनिल शुक्ल एटीएम का पिन बनाने के लिए खलीलाबाद आए थे। सात जनवरी को दिन में लगभग 03:30 बजे के आस-पास बैंक के एटीएम पर पिन जनरेट करने के दौरान वहां पर तीन चार लोग और मौजूद थे। उनमें से किसी एक ने पिन जनरेट करके उनका एटीएम बदल लिया और 75,000 रुपये निकाल लिए। बैंक मैनेजर से बात करने पर उन्होंने सीसीटीवी फुटेज दिखाने से मना कर दिया। कोतवाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर घटना की छानबीन एवं सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें