फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रेनों में भीड़, रोडवेज व निजी बसें बनीं यात्रियों का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। छठ पर्व के चलते ट्रेनें फुल चल रही हैं। स्पेशल ट्रेन चलाने के बाद भी यात्रियों की भीड़ कम नहीं हो रही है। इससे सफर मुश्किल हो गया है। मजबूरी में यात्रियों को जैसे-तैसे जनरल कोच में सफर करना पड़ रहा है। इसके बाद भी राहत नहीं मिल रही है। हालांकि रोडवेज व निजी बसें यात्रियों का सहारा बनी हुई हैं। खलीलाबाद बस स्टॉप सेंटर पर लोग गंतव्य स्थान जाने के लिए पहुंच रहे हैं।
छठ पर्व की शुरुआत हो चुकी है लेकिन अब भी परदेसियों के घर लौटने का सिलसिला बना है, जिससे ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। स्थिति यह है कि दिल्ली, मुंबई, पंजाब, गुजरात आदि प्रांतों व शहरों से लोग छठ पर्व मनाने के लिए घर लौट रहे हैं। ऑनलाइन टिकट बुक कराने के बाद भी टिकट कंफर्म नहीं होने से लोग जनरल कोच में किसी प्रकार सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार व सामान के साथ कोच में प्रवेश करने के लिए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। खलीलाबाद से दरभंगा जाने के लिए स्टेशन पर आए दिनेश मंडल, राकेश कुमार आदि ने बताया कि ट्रेनें फुल आ रही है। जनरल कोच में प्रवेश कर पाना मुश्किल हो रहा है। फिर भी जाने की मजबूरी है। दूसरी तरफ यात्रियों के लिए परिवहन निगम व निजी बसें थोड़ी राहत दे रही है।
खलीलाबाद बस स्टॉप सेंटर पर छठ के मद्देनजर अतिरिक्त बसें चलाई जा रहीं हैं। जिससे लोगों को राहत मिली है।
ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें