फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘विकास के लिए बसपा का साथ दें’ 

Thu, 16 Feb 2017 11:46 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
नंदौर में बसपा की सभा को संबोधित करते बसपा नेता अफजाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश में पार्टी सुप्रीमो मायावती को मुख्यमंत्री बनाने के लिए बसपा की लहर चल रही है। इसलिए विकास के लिए बसपा का साथ दें। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण के चुनाव में मतदाताओं ने बीजेपी व लोकदल को नकारते हुए बसपा के हक में जोरदार वोटिंग की है। उन्होंने कहा कि एक अहम निर्णय से प्रदेश के मुस्लिम मतदाताओं का एक बड़ा हिस्सा बहुजन समाज पार्टी के साथ आ गया है। 
विज्ञापन


 ये बातें बसपा के स्टार प्रचारक और पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर नंदौर में बृहस्पतिवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि बरेलवी, देवबंदी में बंटे हुए मुस्लिम मतदाता को बसपा के साथ आने का ऐलान मौलाना नदवी साहब, मौलाना कल्बे जव्वाद और जामा मस्जिद के शाही इमाम ने किया है। उन्हें मेंहदावल की नब्ज टटोलने के लिए पार्टी ने भेजा है। सपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि युवा सीएम कहते हैं कि जो वादा किया था, सभी को पूरा कर दिया है। उन्हें बताना चाहिए कि सच्चर कमेटी व रंगनाथ मिश्र आयोग की रिपोर्ट क्यों नही लागू हुई।

आखिर मुसलमानों को कब तक मोहरा बनाया जाता रहेगा। गरीबों को सपा ने लॉलीपॉप देकर पूरे पांच साल तक ठगा है। कहा कि रिटायरमेंट 60 साल में होता है, किन्तु युवा सीएम के चहेते बिजली विभाग के एमडी 64 साल छह माह की उम्र में भी कुर्सी से चिपके हुए हैं। पूरी दुनिया में भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है।  पिता दशरथ के कहने पर 14 साल के लिए राम वनवास को चले गए थे, इसके उलट सीएम ने बुजुर्ग पिता व सुप्रीमो से अध्यक्ष का पद ही हथिया लिया। यही उनका आदर्श है। इस अवसर पर प्रत्याशी अनिल तिवारी, वरिष्ठ नेता संजय धुसिया, जिलाध्यक्ष झिनकान प्रसाद, जब्बार अहमद, रफीक खां,  किताबुलाह अंसारी, रामतिलक, अख्तर खां, जाहिर, कमरुद्दीन आदि मौजूद रहे।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें