फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता के प्रतिभागी पुरस्कृत

Sat, 30 Dec 2023 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहाबेग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।स
विज्ञापन
नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहाबेग में आयोजित हुआ कार्यकम
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहाबेग में चित्र कला व मतदाता जागरूकता निबंध प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल, बैग व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह ने बताया कि 28 दिसंबर को विद्यालय में चित्र कला व मतदाता जागरूकता निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। चित्रकला प्रतियोगिता में नौवीं व दसवीं कक्षा के 147 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले नौवीं व दसवीं कक्षा के दस-दस को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह मतदाता जागरूकता निबंध प्रतियोगिता में छठवीं से बारहवीं कक्षा तक के कुल 251 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसके लिए प्रत्येक कक्षा के पांच-पांच विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों ने प्राकृतिक दृश्य, महान विभूतियों का चित्र, भारत का मानचित्र, तिरंगा झंडा, स्वतंत्रता सेनानी की कुर्बानी जैसे विभिन्न तरह की चित्रकारी की। मतदाता जागरूकता निबंध प्रतियोगिता में स्लोगन, नारे, गीत, मतदान हमारा अधिकार आदि से जागरूक व प्रेरित किया है।
बच्चों से अपने आसपास सभी लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने को कहा। बताया कि आयशा खातून, समर शमीम, तूबा खातून,सिद्दीका खातून, फरजाना, रूकैया, इकरा, सादिक, असजद, सारा इफ्तेखार आदि विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान उप प्रधानाचार्य बदरे आलम, मो. इलियास, अरशद जलाल, खालिद कमाल, निसार अहमद, मंशाउलहक, मो. रईस, सेराज अहमद, फैयाज अहमद, ओबैदुल्लाह, वसीउद्दीन, फैजान अहमद, सरफराज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें