फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कबीर समाधि के मुख्य पुजारी पर हमला

Fri, 29 Dec 2023 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पीड़ित मंहत शांति दास।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मगहर स्थित संत कबीर समाधि के मुख्य पुजारी शांति दास पर हमले का मामला सामने आया है। शांति दास की तहरीर पर मगहर पुलिस ने वाराणसी के मदरवा निवासी अनिल दास समेत तीन नामजद और सात अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाद का कारण मठ का अंदरूनी कलह बताया जा रहा है।
विज्ञापन


संतकबीर चौरा मठ के महंत विचार दास के शिष्य शांति दास ने पुलिस को बताया है कि सद्गुरु कबीर समाधि के मुख्य पुजारी हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे पूजा स्थल पर साफ-सफाई कर रहे थे। इसी बीच वाराणसी के मदरवा निवासी स्व. गंगाशरण दास के शिष्य अनिल दास गोरखपुर के सहजनवां निवासी सुधीर व सुरेंद्र पुत्र स्व. शामराज यादव और सात अन्य लोगों के साथ लाठी और पिस्टल आदि लेकर मठ में घुस आए। श्रद्धालुओं के सामने गालियां देते हुए अनिल दास व उनके साथियों ने मारापीटा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें