फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: यातायात सुरक्षा प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थी सम्मानित

Sun, 12 Nov 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। डीएवी इंटर कॉलेज में यातायात सुरक्षा को लेकर आयोजित निबंध स्पर्धा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को एसपी सत्यजीत गुप्त ने सम्मानित किया। उन्होंने निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया।
विज्ञापन


एसपी सत्यजीत गुप्ता ने कहा कि सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होने का मतलब है कि आप अपने जीवन की सुरक्षा के प्रति सजग हैं। देश में सबसे अधिक सड़क हादसे में ही लोगों की मृत्यु होती है। यातायात नियमों का पालन करके ही इस पर रोक लगाई जा सकती है। जो बच्चे बाइक से स्कूल आते हैं, वे हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। ट्रिपल राइडिंग ना करें तथा वाहन की गति तीव्र न करें। यातायात नियमों के प्रति जागरूक हो तथा परिवार में वाहन चलाने वाले सदस्यों को भी जागरूक करें।
उन्होंने कहा कि मोहल्ले के लोगों को भी वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने के प्रति प्रेरित करें। उन्होंने बेहतर अंक प्राप्त करने वाले जागृति पांडेय, नीना श्रीवास्तव, रुखसार मजहबी, अंजली गुप्ता, चंद्रशेखर शुक्ला, विवेक शर्मा, सौम्या पांडेय, रिया अग्रहरि, विधि पांडेय, आकाश कुमार यादव, देवी नंदन, वैभव, श्रेया जायसवाल, पलक वर्मा, शिवांश पांडेय, जयश्री बरनवाल समेत 15 लोगों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य कौशलेंद्र प्रताप सिंह, सीओ अंबरीश भदौरिया, एसओ विजय कुमार दुबे, प्रभारी यातायात परमहंस, पीआरओ जितेंद्र यादव, एसआई दद्दन राय, अवधेश कुमार सिंह, राजेश कुमार मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें