शांति व्यवस्था को लेकर शहर में पैदल मार्च करते एसपी सत्यजीत गुप्ता।
संतकबीरनगर। शहर में मार्च कर एसपी सत्यजीत गुप्त ने सुरक्षा का अहसास कराया। उन्होंने लोगों से मिल-जुल कर पर्व मनाने की अपील की।
एसपी ने एसपी ने शनिवार को दीपावली, भैया दूज, छठ पूजा आदि को देखते हुए पुलिस फोर्स के साथ शहर में भ्रमण किया। उन्होंने पुलिस की सक्रियता की जांच की। शहर के लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए है। किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर अविलंब संबंधित अधिकारी के मोबाइल नंबर या थाना पर सूचना दें। फ्लैग मार्च के दौरान भयमुक्त वातावरण में आगामी त्योहारों को संपन्न कराने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि त्योहार में गड़बड़ी पैदा करने वाले व शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्हाेंने निर्देश दिया कि जहां पर महिलाओं की भीड़ अधिक हो, वहां पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती किया जाए। बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की निरंतर चेकिंग की जाए। इस दौरान कोतवाल ब्रजेंद्र कुमार पटेल, यातायात प्रभारी परमहंस समेत अन्य मौजूद रहे।
एडीएम और एएसपी ने पैदल मार्च किया
मेंहदावल। नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार को एडीएम जय प्रकाश औ एएसपी संतोष कुमार सिंह ने पैदल मार्च किया। लोगों से भाईचारे के साथ दीपावली पर्व मनाने की अपील की।
नगर पंचायत के ठाकुरद्वारा अंजाहिया बाजार चौक बाजार समेत कई स्थानों पर पैदल मार्च करते हुए अधिकारियों ने कस्बे की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस को निर्देश दिया। नगर के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान थानाध्यक्ष विजय कुमार दुबे, एसआई भीमसेन सिंह, विजय कुमार सिंह, अमित सिंह, रमेश यादव, आलोक मणि, नवतेज सिंह, शुभम सिंह आदि लोग मौजूद रहे।