फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में ब्लू हाउस और रेड हाउस रहा विजेता

विज्ञापन
200 मीटर दौड़ में ब्लू हाउस और रेड हाउस रहा विजेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद में बुधवार को सातवें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान दौड़, ऊंची कूद, भाला क्षेपण समेत अन्य प्रकार की प्रतियोगिताएं हुईं। 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में रेड हाऊस और बालक वर्ग में ब्लू हाउस विजेता रहा। एएसपी असित श्रीवास्तव ने कहा कि खेलकूद से बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास होता है। बच्चों के सर्वांगीण विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। 
विज्ञापन

 सीओ सदर रमेश कुमार ने कहा कि खेल मेें हार-जीत महत्वपूर्ण नहीं होती, बल्कि सहभाग करना ही एक जीत है। खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतिभाग करना चाहिए। गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रोफेसर विनीता पाठक ने कहा कि सफलता के लिए कठिन परिश्रम जरूरी है। प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने सभी के प्रति आभार जताया। संचालन शरद त्रिपाठी ने किया। इस दौरान सविता चतुर्वेदी, रविनेश श्रीवास्तव, राकेश चतुर्वेदी, प्रशांत पांडेय, मुमताज अहमद, पवन मिश्र, अशोक चौबे, अविनाश श्रीवास्तव, राकेश चौधरी, तपस्या रानी सिंह, काजोल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में ब्लू हाउस प्रथम, यैलो हाउस द्वितीय तथा रेड हाउस तृतीय स्थान पर रहा। 200 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में रेड हाउस प्रथम, ग्रीन हाउस द्वितीय व ब्लू हाउस तृतीय स्थान पर रहा। पहले दिन विभिन्न खेलों में ग्रीन हाउस ने सबसे अधिक अंक अर्जित किया। द्वितीय स्थान पर येलो हाउस रहा, जबकि तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से ब्लू और रेड हाउस रहा। प्रतियोगिता की शुरुआत मशाल जुलूस जलाकर किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें