फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विकास और रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने वाले को देंगे वोट

Sat, 25 May 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरिहरपुर। चुनाव को लेकर गांव से लेकर शहर तक सांसद चुनने की चर्चा हो रही है। कोई पार्टी के बड़े नेताओं की खासियत बता रहा है तो कोई पार्टियों के एजेंडे पर बहस करने में मशगूल है। ऐसे में क्षेत्र के युवा वोटरों का रुझान ऐसे सांसद चुनने की है जो क्षेत्र की समस्या को संसद में उठाए और समाधान की पहल करे। वहीं रोजगार परक शिक्षा को बढ़ावा दे और शिक्षित हो। इसके अलावा युवा विकास और शिक्षा की बुनियाद मजबूत करने वाला हो।

बोले युवा मतदाता
सांसद ऐसा हो जो क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए संसद में अपनी बात रख सके। उसके समाधान की पहल करे। क्षेत्र के लोगों की सुने और जनप्रतिनिधि होने का कर्तव्य निभाए।
विज्ञापन

- बबलू

सांसद ऐसा हो जो संसदीय क्षेत्र में ही रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयास करे। जिससे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार हासिल हो सके। शिक्षित और आधुनिक सोच वाला सांसद क्षेत्र के विकास को नई गति देगा।
- संदीप

सांसद ऐसा होना चाहिए जो जन समस्याओं को हल करने का काम करे। युवाओं को रोजगार से जोड़ सके। साथ ही शहर को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास करे। स्थानीय स्तर पर अच्छे कॉलेज और अस्पताल बनवाने का मार्ग प्रशस्त करे।
विज्ञापन

- विपुल वर्मा

लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान बेहद जरूरी है। लेकिन चुने गए जनप्रतिनिधि चुनाव के बाद क्षेत्र के विकास के प्रति उदासीन हो जाते हैं। ऐसे प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे कि वह कम से कम रोजगार का साधन उपलब्ध कराए। जिससे युवाओं को बाहर नौकरी के लिए भटकना न पड़े।
- सलमान नसीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें