संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार पढ़ाई कराने पर जोर दिया जा रहा है। अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षाओं के रिजल्ट अभिभावकों के साथ साझा किए जाएंगे। इससे अभिभावकों को अपने बच्चों की पढ़ाई में स्थिति के बारे में जानकारी मिलेगी। वे अपने बच्चों की प्रगति को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे।
जनपद में 1247 परिषदीय प्राथमिक, कंपोजिट, उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। बेसिक शिक्षा विभाग निपुण योजना, विभिन्न ऐप, योजनाओं के माध्यम पढ़ाई का स्तर उठाने में लगा हुआ है। जिले में काफी स्कूल निजी विद्यालयों के साथ कदमताल हो भी रहे हैं। स्कूलों में अभिभावक व शिक्षकों की मीटिंग भी हुआ करेगी।
इसमें अभिभावकों को अपने बच्चों की पढ़ाई में स्थिति के बारे में जानकारी मिलेगी। ताकि अभिभावक अपने बच्चों की प्रगति की निगरानी कर सकते हैं। इसी क्रम में बीआसी केंद्रों व डायट में शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई का अच्छा माहौल बन भी रहा है।