फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बीआरसी पर हुई गणित ओलंपियाड परीक्षा

Mon, 15 Sep 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बीआरसी मेंहदावल सभागार में गणित ओलंपियाड परीक्षा देने जूनियर हाईस्कूल के बच्चे-संवाद
विज्ञापन
मेंहदावल। सांथा और मेंहदावल क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में हुए गणित ओलंपियाड परीक्षा में अव्वल बच्चों की बीआरसी स्तरीय परीक्षा सोमवार को संपन्न हुई। इस परीक्षा में 10 बच्चों को जिला स्तरीय आयोजित होने वाली गणित ओलंपियाड परीक्षा में प्रतिभाग करना होगा।
विज्ञापन

बीईओ सांथा गरिमा यादव ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पहली बार ओलंपियाड परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों की गणित विषय से संबंधित दक्षता परखी जा रही है। उन्होंने कहा कि गणित ओलंपियाड में 42 विद्यार्थियों में 10 मेधावी छात्रों की सूची जिले पर भेजा जाएगा। एआरपी राकेश कुमार सिंह ने बताया शादाब उ. प्रा. वि. लोहरसन, रितिका उ. प्रा. वि. बेलराई, राज सीएस रमवापुर मिश्र, वैभव मिश्रा सी एस धर्मसिंहवा, सुहाना परवीन उ. प्रा. वि. लोहरसन, उत्कर्ष गौड़ उ. प्रा. वि. ककरहिया, शुभम यादव उ. प्रा. वि. घरटम्हा, फूेल कुमार सीएस सांथा, अभय उ. प्रा. वि. करमा कला, परमानंद सीएस अठलोहिया का नाम भेज जाएगा। एआरपी विजय कुमार पांडेय, अनुराग गुप्ता, कन्हैया लाल, वीरेंद्र कुमार आजाद ने सहयोग किया। मेंहदावल बीआरसी पर गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता में एआरपी प्रफुल्ल त्रिपाठी ने बताया कि उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों के चयनित छात्रों से परीक्षा में 36 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से 10 बच्चों को चयनित किया गया है। उनकी परीक्षा डाेयट पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें