फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर दो झोली मेरी.. लौटकर मैं न जाऊंगा खाली..

विज्ञापन
भर दो झोली मेरी.. लौटकर मैं न जाऊंगा खाली.. - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मगहर(संतकबीरनगर)। मगहर महोत्सव की दूसरी रात रविवार को कव्वाली की महफिल सजी थी। लखनऊ की कव्वाल अंजुम वारसी और दिल्ली के कव्वाल फहीम वारसी के बीच कव्वाली का मुकाबला बराबर रहा। दोनों फनकारों ने लोगों को सूफी संत कबीर के बताए रास्तों पर चलने के लिए प्रेरित किया।       
कव्वाली की शुरुआत  ‘अल्लाह, अल्लाह, अल्लाह अल्लाह’ और ‘सूरज को निकलने में कुछ देर नहीं लगती, दौलत को फिसलने में कुछ देर नहीं लगती’आदि सुनाकर फहीम वारसी ने की। इसके बाद उन्होंने ‘भर दो झोली मेरी या मुहम्मद, लौटकर मैं न जाऊंगा खाली’ सुनाया तो श्रोता झूम उठे। इसके बाद  लखनऊ से आई कव्वाला अंजुम वारसी की बारी आई। उन्होंने कव्वाली की शुरुआत देश प्रेम पर आधारित गीत ‘हर बात में है ये सच्चाई, मेरे भारत जैसा कोई देश नहीं’ और ‘दुनिया के रंज व गम से घबराएंगे न हम, तूफान से लड़ेंगे हम, ये है नबी का करम’ सुनाया।     
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पंचायत की चेयरमैन संगीता वर्मा, त्रिलोकीनाथ वर्मा, ईओ ज्योतिमा वर्मा, पूर्व चेयरमैन नुरुज्जमा, जिया अंसारी, अवधेश सिंह, संजय दूबे, फैजान मुस्तफा, सभासद भोलू पासवान, चंदन वर्मा, सभासद मेंहदी हसन, व्यापारी नेता बनर्जीलाल अग्रहरि, सभासद सिद्धनरायन गुप्ता, आशीष कुमार, रविप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें