फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति जख्मी

Fri, 22 Nov 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। क्षेत्र के रमवापुर सरकारी में बाइक से गिरकर एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। उसे सीएचसी बांसी पहुंचाया गया, जहां डाॅक्टर ने गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर बेलहर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम बबलू पुत्र राम प्रसाद निवासी रमवापुर सरकारी पत्नी चन्दा (28) को लेकर बाजार जा रहे थे। रास्ते में धान की कुटाई मशीन से हो रही थी, जिसकी भूसी सड़क पर गिर रही थी। उस पर बाइक फिसल कर अनियंत्रित हो गई, जिससे दोनों सड़क पर ही गिर गए। चंदा के सिर में गंभीर चोट लग गई। लोगों ने उसे सीएचसी बांसी पहुंचाया। जहां से डाॅक्टर ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां से डाक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में चन्दा की मौत हो गई। सूचना के बाद बेलहर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। मृतका के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें