फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या, जेवर भी लूटे

Fri, 22 Nov 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के मोहद्दीनपुर मोहल्ले में शुक्रवार को एक वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक महिला के शरीर से सभी जेवरात गायब थे। गले और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। कोतवाल सतीश कुमार सिंह बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत होने की पुष्टि हुई है। अभी तक मामले में परिजनों के तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले में केस दर्जकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार मोहद्दीनपुर मोहल्ला निवासी रामराजी (80) पत्नी तोखई रोज की तरह कच्चे मकान में खाना खाने के बाद रात को सोने के लिए चली गई। सुबह जब परिजन जगाने गए तो वह नहीं उठी। इसके बाद परिजन वापस चल गए। कुछ देर इंतजार के बाद जगाने के लिए फिर गए और रजाई उठाया तो रामराजी बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी हुई थीं। जिसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गया। जानकारी पर मोहल्ले के सभासद वहां आए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फील्ड यूनिट टीम को भी बुला लिया गया। टीम ने साक्ष्य संकलन का काम शुरू किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। देर शाम चिकित्सक के पैनल ने मृतका का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन


कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत होने की पुष्टि हुई है। अभी तक मामले में परिजनों के तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले में केस दर्जकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शरीर के जेवरात थे गायब, गले और चेहरे पर मिले चोट के निशान : मृतका रामराजी के बेटे रामप्रकाश व रामचंद के मुताबिक मां रामराजी के शरीर से सभी जेवरात गायब थे। मां के शरीर से कान की बाली, कील, पायल व बिछिया गायब थे। पुलिस घटना के सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें