फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रमुख चौराहाें का चौड़ीकरण सर्वे तक ही सीमित... जाम से जूझ रहे राहगीर

Mon, 09 Dec 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संकबीरनगर। शहर के प्रमुख चौराहों के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण की योजना बनाई गई है। इसके लिए सर्वे भी हो चुका है, लेकिन विकास अभी तक फाइलों से बाहर नहीं आया। चौराहों का गोल चक्कर लगाकर राहगीर किसी तरह से आवाजाही कर रहे हैं। शहर में जाम की समस्या मुसीबत बनी हुई है। इसके बाद भी पालिका प्रशासन ठाेस कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन सेफ सिटी के तहत शहर को व्यवस्थित करने की मुहिम में जुटा है। इसके तहत शहर के शुगर मिल चौराहा, बैंक चौराहा, मुखलिसपुर तिराहा और आजाद चौक के सुंदरीकरण और चौड़ीकरण की कार्ययोजना प्रशासन ने तैयार की है। करीब छह माह पूर्व इसके लिए सर्वे भी किया गया था, लेकिन अब तक किसी भी चौराहे पर सुंदरीकरण और चौड़ीकरण का कार्य शुरू नहीं हो सका है।
स्थिति ये है कि चौराहों पर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। आजाद चौक पर तो शाम के समय अक्सर जाम लग रहा है। कारण यह है कि यहां गोल चक्कर काटकर लोग आते-जाते हैं। ऐसी ही स्थिति मुखलिसपुर तिराहे की भी है। इस चौराहे पर ठेले-खोमचे वालों का कब्जा है। इससे समस्या और गंभीर हो गई है। शहर निवासी विनोद कुमार, नीरज कुमार आदि ने कहा कि अगर प्रमुख चौराहों का चौड़ीकरण हो जाए तो काफी हद तक जाम की समस्या दूर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें