फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए जिलाध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष का किया स्वागत

Sat, 24 Nov 2018 11:40 PM IST
संतकबीरनगर
विज्ञापन
नए जिलाध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष का किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने बनार्जी लाल अग्रहरि को प्रदेश का वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पुष्कर चौधरी को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। दोनों पदाधिकारियों का शनिवार को व्यापारियों ने पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में स्वागत किया।  
विज्ञापन

 प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनार्जी लाल अग्रहरि ने कहा कि हमेशा व्यापारियों के लिए लड़ाई लडे है और लड़ते रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने जो जिम्मेदारी दी है उसका निवर्हन ईमानदारी पूर्वक करते रहेंगे। संगठन को मजबूत करने के लिए निष्क्रिय इकाइयों को सक्रिय करके संगठन को मजबूत किया जाएगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पुष्कर चौधरी ने कहा कि जो नई जिम्मेदारी मिली है, उसे कुशलता पूर्वक निभाएंगे। व्यापारियों के स्वाभिमान एवं सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। स्वागत करने वालों में हनुमान प्रसाद अग्रहरि, प्रदीप कुमार अग्रहरि, सुनील कुमार अग्रहरि, असलम अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें