वाराणसी से पहुंची रोटरी यात्रा का जिले में हुआ स्वागत
- प्लास्टिक मुक्त भारत, नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत निकली है यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रोटरी क्लब की तरफ से वाराणसी से निकली रोटरी यात्रा बृहस्पतिवार को जिले में पहुंची। जिसको रोटरी क्लब के सदस्यों ने मेंहदावल बाईपास पर स्वागत किया।
रोटरी क्लब के मंडलाध्यक्ष रामकुमार सिंह ने बताया कि वाराणसी से एक मार्च को निकली रोटरी यात्रा आज जिले में पहुंची है। इस यात्रा का उद्देश्य प्लास्टिक मुक्त भारत, नारी सशक्तिकरण, नशा मुक्त भारत, 100 प्रतिशत साक्षरता, स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत कार्यक्रम के द्वारा सशक्त भारत बनाना है। उन्होंने बताया कि यात्रा के पहुंचने पर रोटरी टीम द्वारा नुक्क्ड़ नाटक प्रस्तुत कर आम जन को प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने में मदद करने को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में एएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब का यह जन जागरूकता रैली काफी सराहनीय है। इस दौरान सीओ मेंहदावल राम प्रकाश, रोटरी क्लब के अध्यक्ष विजय कुमार राय, डॉ. डीएन पांडेय, सचिन मिश्र, सुनीता अग्रहरी, डॉ. सोनी सिंह, महेश रुंगटा, अमरेश सिंह, अनिल कुमार श्रीवास्तव, अमरेश सिंह, विपिन जायसवाल, रघुपति सुल्तानिया, सूर्यप्रकाश सिंह, विजय रूंगटा, केके सिंह, दयाशंकर चौधरी, रविप्रकाश श्रीवास्तव स्काउट सचिव, अभिषेक सिंह, योगेंद्र सिंह, अंशिका पांडेय, साजिया खातून आदि मौजूद रहे।