फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मधुमेह व हृदय रोगियों के लिए चुनौती बना सहालग

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में बैठे मरीज-संवाद
विज्ञापन
- अनियमित दिनचर्या और मसालेदार भोजन बन रही समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शादी सीजन में दावतों की रौनक के बीच लोगों की सेहत भी प्रभावित हो रही है। देर रात तक जागने, तला-भुना और मसालेदार भोजन खाने और समय पर दवाएं न लेने से लोगों की तबीयत खराब हो रही है। खासकर डायबिटीज और हृदय रोगियों के लिए सहालग का मौसम चुनौती बन गया है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ गई है। यहां रोजाना लगभग 40 लोग पेट और सीने में दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार ज्यादातर मामलों में परेशानी का कारण अनियमित दिनचर्या और भारी भोजन सामने आ रहा है।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. रमाशंकर ने बताया कि शादी समारोह में लोग देर रात तक जागते हैं। फास्ट फूड, तले-भुने और अधिक मसाले वाले भोजन का सेवन करते हैं। डायबिटीज के मरीज देर से खाना खाते हैं, जिससे शुगर लेवल असंतुलित हो जाता है। कई बार समय पर दवा न लेने से स्थिति और बिगड़ जाती है। वहीं, हृदय रोगियों को ज्यादा नमक और तेल से बने खाद्य पदार्थ नुकसान पहुंचाते हैं। तेज डीजे और साउंड सिस्टम की आवाज भी उन्हें बेचैन कर देती है।
विज्ञापन

ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ बढ़ी है। लोग नींद न आने, भूख कम लगने, उल्टी-दस्त और गैस्ट्रिक समस्या की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि लगातार कई कार्यक्रमों में शामिल होने से शरीर को पर्याप्त आराम नहीं मिल पाता, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है।
0000000000000
सहालग में ऐसे रखें सेहत का ध्यान
-समारोह में हल्का और संतुलित भोजन करें।
-तले-भुने की जगह सलाद, सूप और कम मसाले वाले भोजन का सेवन करें।
-मीठे और जंक फूड का सेवन सीमित मात्रा में करें।
- दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
- डायबिटीज, हार्ट या अन्य पुरानी बीमारी के मरीज समय पर दवा लेना न भूलें।
- लगातार कई कार्यक्रमों में जाने से बचें, शरीर को पर्याप्त आराम दें।
- देर रात तक जागने से बचें और घर लौटकर पर्याप्त नींद लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें